Tuesday, October 20th, 2026

पवार-शाह की मुलाकात की खबरों के बाद से अफवाहों का बाजार गरम

नई दिल्ली
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की खबरों के बाद से अफवाहों का बाजार गरम है। कांग्रेस नेताओं के सवाल पूछने के बाद अब शिवसेना ने मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि कुछ बातें समय के साथ स्पष्ट हो जानी चाहिए, वरना भ्रम पैदा हो जाता है। अब तो अफवाहों का अंत करो।

संजय राउत ने कहा कि कुछ बातें समय के साथ स्पष्ट हो जानी चाहिए, वरना भ्रम पैदा हो जाता है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि शरद पवार जी और अमित शाह के बीच अहमदाबाद या कहीं भी कोई गुप्त बैठक नहीं हुई है। अब तो अफवाहों का अंत करो। इससे कुछ हाथ नहीं लगेगा।

इससे पहले, संजय राउत ने कहा कि शरद पवार और अमित शाह में कोई मुलाकात नहीं हुई हैं। आप लोग अफवाह फैला रहे हो। पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मुलाकात हुई भी है, तो क्या दिक्कत है, क्या गृह मंत्री से कोई और नेता मुलाकात नहीं कर सकता।

महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच खबर आई है कि एनसीपी के दिग्गज नेताओं शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच मुलाकात हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे घमासान के बीच इस मुलाकात ने यहां की राजनीति में एक नई सुगबुगाहट दे दी है। हालांकि, इस पर और कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है।

 रविवार को हुई एक मीडिया बातचीत के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मुलाकात के बारे में भी सवाल किया गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, ऐसे में जब उन्होंने इस मुलाकात की खबर से इनकार नहीं किया है, तब सूत्रों की इस खबर को और बल मिला है।

 

#Pawar-Shah

Source : Agency

पाठको की राय